भाजपा कार्यालय पहुंचे सिलावट, कार्यकर्ताओं और आमजनों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया, जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया।

मंत्री सिलावट ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी कठिनाइयों और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक मामले का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और सुझावों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ भी उपस्थित रहे।

Next Post

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज के संचालन के लिए बनायी नयी एजेंसी

Mon May 18 , 2026
तेहरान, 18 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का प्रमुख केंद्र बने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन के लिए ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था ने एक नयी एजेंसी के गठन की घोषणा की है। इस दिशा में अब ईरान ने ओमान के साथ मिलकर इस रणनीतिक जलमार्ग से समुद्री […]

You May Like