अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, महिला गंभीर

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत व्हीकल मोड़ के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में यात्री महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार को नितिन ठाकुर 41 वर्ष निवासी गोकलपुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां सरोज ठाकुर, चंदा यादव के मकान में किराये से रहती है.

एवं लिज्जत पापड़ फैक्ट्री रिछाई में काम करती है बुधवार 8-30 बजे उसकी मां सरोज ठाकुर व्हीकल मोड़ से रिछाई आटो क्रमांक एमपी 20 जेड एल 2398 से जा रही थी आटो में तुलसा बाई यादव एवं अन्य सवारियां बैठीं थीं जैसे ही आटो व्हीकल मोड़ से थोड़ा आगे बढ़ा तो आटो चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसकी मॉ को पैर तथा तुलसा बाई को कमर में चोटें आयीं।

Next Post

भांगर बम धमाका और चुनावी हिंसा मामला: NIA की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी के पूर्व विधायक साओकत मोल्ला के नौ ठिकानों पर की छापेमारी

Thu Jun 4 , 2026
दक्षिण 24 परगना | पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भांगर बम धमाके और चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच के सिलसिले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की टीमों ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक साओकत मोल्ला के जिबनताला स्थित […]

You May Like

मनोरंजन