प्रॉपर्टी डीलर के घर में आधी रात को तोडफ़ोड़

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में देर रात को घुसकर जमकर हंगामा मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी और धमकाते हुए भाग गये। पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा निवासी  कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्रॉपर्टी का काम करता है।

रात तनिष्क जायसवाल ने आवाज दिया तो बाहर आकर गेट खोला तभी तनिष्क विवाद करने लगा। तनिष्क जायसवाल, सरदार वंशकार, सौरभ केशरवानी अन्य  घर के अंदर घुस गए और गृहस्थी के सामान में तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

Next Post

दत्तक पुत्र का सितम, पत्नी के साथ मिलकर पिता से मारपीट

Tue Mar 11 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मंडी मदार टेकरी में  दत्तक पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मो. साबिर कुरैशी निवासी मंडी मदार टेकरी मैदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोद लिया […]

You May Like