ड्रोन की नज़र से बढ़ी चौकसी: लसूड़िया पुलिस का आधुनिक निगरानी अभियान

इंदौर: शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लसूड़िया पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है. पुलिस उपायुक्त जोन-02 कुमार प्रतीक के निर्देशन में थाना क्षेत्र की कॉलोनियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर ड्रोन की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है. ड्रोन में लगे हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों के माध्यम से पुलिस को रियल-टाइम जानकारी मिल रही है, जिससे असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो पा रही है.

इस पहल से क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा है. अभियान के तहत स्कीम नंबर 78, बावड़ी हनुमान मंदिर, द हब एरिया सहित आसपास के हॉटस्पॉट जोनों में ड्रोन से एरियल सर्विलांस किया.

इस दौरान सूने मैदानों, गली-मोहल्लों और पार्किंग स्थलों की बारीकी से निगरानी की गई. पुलिस ने पार्किंग में शराब पीने वालों और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट से घूमने वाले युवकों पर कार्रवाई की. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी कुमार प्रतीक और एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह के निर्देश पर चल रही यह ड्रोन पेट्रोलिंग पहल अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ा रही है.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Thu Nov 6 , 2025
करारा (ऑस्ट्रेलिया) 06 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को टॉस जीतकर चौथे टी-20 मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टॉस के बाद मार्श ने कहा कि टीम में […]

You May Like