
भोपाल। हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीनों की बेहतर तैयारी के लिए शहर में 7 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय “हज ट्रेनिंग कैम्प” आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर रेतघाट वीआईपी रोड स्थित मस्जिद माजी साहिबा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होकर ईशा तक चलेगा। शिविर में हज के अरकान, यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और आवश्यक दिशा-निर्देश विस्तार से बताए जाएंगे, ताकि आज़मीन सुगमता और सही तरीके से हज अदा कर सकें।
आयोजकों के अनुसार, महिलाओं के लिए पर्दे के साथ अलग व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इदारा इल्म ओ अदब द्वारा किया जा रहा है।
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9893264618 और 9893574040 पर संपर्क किया जा सकता है।
