त्योहारी सफाई के बाद अलमारी से गायब हुआ सोने का मंगलसूत्र, पूर्व नौकरानी पर शक

इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना स्थित कास्मोस सिटी में घर की सफाई के दौरान सोने का मंगलसूत्र गायब होने का मामला सामने आया है. महिला ने अपनी पूर्व नौकरानी और उसकी बहन पर जेवर चोरी करने की आशंका जताई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कास्मोस सिटी में रहने वाली नमिता शर्मा के घर त्योहारी सफाई के लिए उनकी पूर्व नौकरानी खुशबू अपनी बहन सावरी के साथ पहुंची थी. दोनों बहनें सफाई का काम पूरा कर चली गईं. इसके बाद नमिता शर्मा ने अलमारी देखी तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र गायब मिला. घर में तलाश करने के बाद भी जब जेवर नहीं मिला तो उन्होंने पूर्व नौकरानी और उसकी बहन पर संदेह जताते हुए कनाड़िया थाने में शिकायत की. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पूर्व नौकरानी और उसकी बहन की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने राजघाट से हटाया, मां की तबीयत बिगड़ी

Wed Nov 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजघाट पर मौन व्रत पर बैठे उसके माता-पिता को पुलिस ने वहां से हटा दिया। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने बुधवार शाम सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अंकिता के […]

You May Like