बीआरटीएस तोड़ने का काम शुरू 

इंदौर। नगर निगम ने आज से बीआरटीएस तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज दोपहर 2 बजे जीपीओ चौराहे से रैलिंग तोड़ने का काम शुरू करवाया। राजगढ़ की कंपनी को ठेका दिया है। इसके साथ महापौर ने शहर के यातायात जाम से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था। यही नहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा पर अमल भी होना शुरू कर दिया है।

आज बीआरटीएस पर शिवाजी वाटिका तक रैलिंग हटाई जाएगी। इडली बाद बस स्टॉप हटाए जाएंगे। उतने हिस्से में मिडिल लेयर बनाने का काम भी नगर निगम अलग से करेगा।

Next Post

फायरिंग कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला और साथी सुरेश रजक गिरफ्तार 

Sat Nov 1 , 2025
छतरपुर। चार दिन पहले हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोरवा गांव के पास बोलेरो वाहन से गुजर रहे युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला और उसके साथी सुरेश […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।