यूजीसी कानून के विरोध में भिंड शहर बंद, यातायात ठप, सवर्ण संगठन सड़कों पर उतरे

भिंड: भिंड शहर में यूजीसी कानून के विरोध में आज रविवार को हड़ताल रखी गई है। शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद हैं और यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है। सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में टोलियों के साथ निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून वापस लेने की मांग की। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा है। मेडिकल और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।

ई-रिक्शा, ऑटो और यात्री बसों का संचालन ठप हो गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ता भी बाजार बंद होने की जानकारी मिलने पर वापस लौट गए। परशुराम सेना, हिंदू सेना, श्रीराम सेना, करणी सेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बाजार में पहुंचे, जिसके बाद पूरा शहर बंद हो गया। सदर बाजार, गोल मार्केट, बजरिया, सब्जी मंडी, पुस्तक बाजार, भूंता बाजार और बताशा बाजार में सबसे अधिक असर देखने को मिला, जहां एक भी दुकान नहीं खुली है।

Next Post

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: आज डाले जा रहे वोट, व्यापारियों में उत्साह

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल: भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर आज शहर में मतदान की प्रक्रिया जारी है। उन्नति पैनल और प्रगतिशील पैनल के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच मुकाबला है। सुबह से ही व्यापारी वर्ग में उत्साह देखने […]

You May Like