
सीहोर। थाना कोतवाली अंतर्गत भोपाल नाका निवासी प्रापर्टी डीलर ने अपने ही घर में बने आफिस में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल नाका निवासी राकेश फरेला प्रापर्टी का कारोबार करते हैं. घर के ही एक फ्लोर पर उन्होंने अपना आफिस बना रखा है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे वह अपने आफिस की सफाई करने का बोलकर गए थे. जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर परिजनों ने कॉल किया, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो वह उनके आफिस पहुंचे. दरवाजा अटका हुआ था. जैसे ही उनके परिवार के लोगों ने दरवाजे का पल्ला सरकाया तो उनके होश उड़ गए. अंदर राकेश फरेला फांसी के फंदे पर लटके थे.
