कीचड़ पर फिसली बाइक, पत्नी के सामने पति को ट्रक ने रौंदा

सीहोर।भोपाल-इंदौर हाईवे पर दरबार ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदिशा निवासी श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बबीता बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह ढाबे पर रुकने वाले ट्रकों के टायरों से सड़क पर फैली गीली मिट्टी बताई जा रही है। श्रीपाल अपनी पत्नी के साथ सीहोर जा रहे थे, तभी बाइक फिसल गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने श्रीपाल को कुचल दिया। बबीता मामूली रूप से घायल हुईं। हादसे के बाद तीन अन्य बाइक सवार भी फिसलकर घायल हो गए, जिनमें से एक को भोपाल रेफर किया गया है। स्थानीयों ने ढाबे के सामने ट्रकों की पार्किंग पर रोक लगाने और ढाबा संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

इटारसी में स्ट्रीट लाइट पोल का लोकार्पण

Wed May 14 , 2025
इटारसी। इटारसी में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना चतुर्थ चरण के तहत खेड़ा से सीपीई तक दो करोड़ रुपये की लागत से 240 स्ट्रीट लाइट पोल लगने हैं। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने 102 पोलों के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस योजना से अब इस […]

You May Like