
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने फर्जी तरीके अपनाकर जमीन हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश नगर रहवासी फरियादी श्याम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. श्याम ने पुलिस को बताया कि उनके पांच प्लाटों पर डॉ प्रमोद श्रीवास्तव ने फर्जी एग्रीमेंट करा लिया था. इसी एग्रीमेंट के चलते आरोपी सुरेश मेनन की मदद से डा प्रमोद ने जमीन को हडप लिया. मामले को संज्ञान में लेते हुए मिसरोद थाना पुलिस ने जांच शुरू की. मामले में सत्यता पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रमोद श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया. रविवार को डॉक्टर प्रमोद श्रीवास्तव गिरफ्तारी हुई और अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि डॉ प्रमोद अपने आप को स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर लीगल एडवाइजर बताता था. फरियादी की जमीन हड़पने के मामले में उस पर कार्रवाई की गई.
