भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि एवं अन्य हितलाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के खातों में प्रोत्साहन राशि एवं योजनाओं के लाभ का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को बढ़ावा देने, नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों और स्टार्ट-अप से जुड़े लोगों को प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
