मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर, नई ऊंचाइयों को छुएगा प्रदेश: परमार

शाजापुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और प्रदेश की प्रगति का संकल्प लिया।

मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश ने 1956 में अलग राज्य बनने के बाद से निरंतर विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए परमार ने कहा कि जो लोग आज सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे है उन्हें पता होना चाहिए कि प्रदेश में किसने लंबे समय तक शासन किया, जबकि वास्तविक प्रगति भाजपा सरकार में हुई है, उन्होंने कहा कि 1956 से अब तक मध्यप्रदेश ने लगातार विकास यात्रा जारी रखी है और आज एक उभरता हुआ राज्य बनकर सामने आया है।

Next Post

बीआरटीएस तोड़ने का काम शुरू 

Sat Nov 1 , 2025
इंदौर। नगर निगम ने आज से बीआरटीएस तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज दोपहर 2 बजे जीपीओ चौराहे से रैलिंग तोड़ने का काम शुरू करवाया। राजगढ़ की कंपनी को ठेका दिया है। इसके साथ महापौर ने शहर के यातायात जाम से मुक्ति दिलाने का […]

You May Like