
सतना: सांसद खेेल महोत्सव अब अपने पूर्ण विराम की ओर अग्रसर है। इस खेल महोत्सव के फाइनल गुरुवार को दादा सुखेेंद्र सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं। इस महोत्सव की बड़ी बात ये आयोजन में भारतीय बैडमिंटन खेल की सनसनी मानी जाने वाली ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट साइना नेहवाल सतना में सांसद खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबलों में बतौर विशेष अतिथि शिरकत करने वाली हैं। इससे भी बड़ा येे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद फाइनल में पहुचने वाली टीमों का व खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने वर्चुअली संबोधन करेंगे।
पीएम मोदी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन तो करेंगे ही साथ ही खेलों का महत्व के साथ बड़ेे मंच तक एक लोकल प्रतिभा कैसे पहुंचती है इसके बारे में भी बता करेंगे। साइना नेहवाल जो लंदन ओलंपिक-2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर हैं, युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। उनका यह दौरा स्थानीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने का माध्यम है। खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन स्टार अपने अनुभाव साझा करेंगी और पुरस्कार भी प्रतिभागियों को वितरित करेंगी। एक इंटरनेशन फेम से सतना के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का इनाम पाएंगे ये भी बड़े गौरव की बात होगी।
सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा
दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम में सांसद खेेल महोत्सव का फाइनल होने जा रहा है लिहाजा उसकी तैयारियों में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सतना सांसद गणेश सिंंह जो इस खेल महोत्सव के आयोजक हैं उन्होने खुद मौके पर पहुुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है और जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे और देश की बेटी जो आज इंटरनेशनल जगत की महान खिलाड़ी है.
कार्यक्रम में मौजूद होगी। लिहाजा सुरक्षा से लेकर कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सांसद ने पूरे स्टेडियम का भ्रमण कर जायजा लिया और तय किया कि किस ओर क्या होगा ,चीफ गेस्ट से लेकर अतिथियो और मुख्य रूप से वो खिलाड़ी जो इस आयोजन के सबसे बड़े अतिथि हैं उनके लिए कहा क्या इंतजाम होंगे सारी जानकारी ली।
प्रशासन-पुलिस से भी चर्चा
सांसद गणेश सिंह ने फाइनल आयोजन को बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों से भी चर्चा की है और उनको संबंधित जिम्मेदारियां दी है,साथ ही सांसद श्री सिंह ने कहा कि सुरक्षा से लेकर पार्किंग और अनाव्श्यक बदइंतजामी नहीं होनी चाहिए ये सतना की साख का मामला है।
फाइनल के मैच
बालीवॉल,फुटवाल, रस्साकसी,टेनिस बाल क्रिकेट,बास्केट बाल महिला-पुरुष, खो-खो महिला पुरुष,कब्ड्डी महिला पुरुष ,एथलेटिक्स महिला-पुरुष, कुस्ती,ट्राइसिकिल रेस के साथ दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
