कर्नाटक में ट्रक-बस की टक्कर से भीषण हादसा…10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक ट्रक की टक्कर के बाद एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई, जिससे कम से कम नौ लोग जिंदा जल गए।

 कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक की टक्कर के बाद एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई, जिसमें कम से कम 10 लोग जलकर मर गए। ये बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी और 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48) पर यह हादसा हुआ।

ये हादसा गुरुवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जब सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बताया जाता है कि डिवाइडर को पार करके दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

Next Post

कैट-2025 में भोपाल का दबदबा: दिव्यांश जैन 99.99 परसेंटाइल के साथ अव्वल, तीन युवाओं ने किया शहर गौरवान्वित

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)-2025 के नतीजों में भोपाल के छात्रों ने देश भर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भोपाल के दिव्यांश जैन ने शानदार 99.99 परसेंटाइल हासिल कर शहर को शीर्ष पर पहुंचाया। वहीं आकाशदीप गोयल ने 99.67 परसेंटाइल और व्योम श्रीवास्तव ने […]

You May Like