भोपाल। रोशनपुरा चौरहे पर ओबीसी युवाओं द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और होल्ड नियुक्तियों की मांग पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल होने पूरे प्रदेश से ओबीसी युवा आए जो 27 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग कर रहे है. राज्य में 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्तियां अभी भी अटकी हुई हैं। ऐसे में ओबीसी अभ्यर्थी रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए और धरना दिया।
2019 में मप्र में ओबीसी के लिए आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि इसे न्यायिक चुनौती दी गई, आरक्षण को लेकर हाइकोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर कोई रोक नहीं है। देश की शीर्ष अदालत के स्पष्टीकरण के बावजूद राज्य में 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं।
