दमोह: शहर के आशीर्वाद गार्डन में खाटू वाले खाटू श्याम की कृपा से 24वां श्याम भजन संध्या कार्यक्रम भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। गुरुवार शाम 7 बजे से देर रात तक चले कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
संध्या में पुष्प वर्षा, अखंड ज्योति और 56 भोग का विशेष आयोजन किया गया। भजन गायकों ने देर रात तक शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजक श्याम मित्र मंडल ने कहा कि खाटू वाले श्याम बाबा की कृपा हमेशा भक्तों पर बरसती है।
