भाई- बहन के अटूट रिश्ते के साथ मना भाईदूज

जबलपुर। दीपावली के दो दिन बाद का दिन बहन और भाइयों के नाम होता है, जिसमें सभी बहनें अपने भाइयों को भाई दूज के अवसर पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं और हमेशा उनके साथ निभाना और जीवन में उनकी रक्षा करने का वचन मांगती हैं। बहन और भाई के इस पावन दिन को शहर में बड़ी ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही सभी घरों में बहनों ने भाई को तिलक लगाकर भाई दूज मनाया। उसके बाद लोगों ने बाहर घूम कर मूवी देखकर इस पूरे दिन को बहनों के साथ एंजॉय किया।

गिफ्ट दिए, खिलाई चॉकलेट

भाई दूज पर वहीं बहनों ने एक तरफ अपने भाइयों को तिलक वंदन कर चॉकलेट खिलाई। वहीं दूसरी तरफ भाइयों ने भी अपने बहन को तरह-तरह के गिफ्ट भी दिए। भाई- बहन के इस अटूट बंधन में जो प्यार देखने को मिलता है, वह किसी और रिश्ते में नहीं देखा जा सकता है। सुबह से ही सुबह से ही बहनों और भाइयों का यह अटूट पर्व मनाया जाने लगा था। सभी के घरों में किसी की बहन आई तो कोई भाई अपनी बहन के घर भाई दूज मनाने गया था।

किसी ने देखी फिल्म तो कोई निकला आउटिंग पर

भाई दूज के पर्व के चलते के सिनेमा घरों में भारी भीड़ देखी गई। वहीं पर्यटन स्थलों में भी लोगों का जमावड़ा नजर आया। परिवार के साथ लोग पर्व मनाने के बाद घूमने निकले और जमकर लुत्फ उठाया। भाई दूज के पर्व का उत्साह जहां बड़ों में दिखाई दे रहा था,वही बच्चे भी उल्लास से भरे हुए नजर आए। शहर में सुबह के बाद से ही शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, गार्डन, चौपाटी, और आउटिंग के लिए ग्वारीघाट, भेड़ाघाट, तिलवारा घाट, बरगी, डुमना आदि सभी जगह लोगों की भीड़ देखने को मिली।

Next Post

सिंधिया वडोदरा में रोजगार मेले में होंगे शामिल

Thu Oct 23 , 2025
वडोदरा, 23 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर यहां आएंगे और रोजगार मेले में शामिल होंगे। सूत्रों ने आज बताया कि श्री सिंधिया आज शाम नयी दिल्ली से गुजरात के वडोदरा पहुँचेंगे। तत्पश्चात रात्रि विश्राम के […]

You May Like