भिंड में सुनार की दुकान पर धोखाधड़ी, बदमाश सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार

दबोह/भिंड। भिंड शहर में हाउसिंग कॉलोनी में एक सुनार की दुकान से अज्ञात बदमाश धोखाधड़ी कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के बाद फरियादी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 29 अक्टूबर की बताई गई है। किंतु रिपोर्ट कल सोमवार को कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली भिण्ड के उप निरीक्षक देवीदीन अनुरागी ने से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी संजीव सोनी पुत्र सीताराम (उम्र 61 वर्ष), निवासी हाउसिंग कॉलोनी, शहीद चौक, वार्ड नंबर 14, भिंड अपनी दुकान हाउसिंग कॉलोनी स्थित माता मंदिर के पास पर बैठे हुए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पर आया और गहने देखने के बहाने बातचीत करने लगा।

आरोपी ने एक सोने के मंगलसूत्र का पेंडल, एक जोड़ी बाला, तीन जोड़ी वाली और एक ‘ॐ’ का पेंडल दिखाने को कहा। सभी आभूषणों का कुल वजन करीब 9.5 ग्राम था। मौका पाकर आरोपी चतुराई से ये सभी आभूषण लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद फरियादी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 560 / 25 पर बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Post

एसबीआई में पेंशनर्स हेतु स्वास्थ्य शिविर, 34 का हुआ परीक्षण

Tue Nov 4 , 2025
बेगमगंज। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि वाणिज्यिक शाखा बेगमगंज में पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक तेजस्वी कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन तोमर की टीम ने 34 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण […]

You May Like