दक्षिण-पश्चिमी चीन में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या नौ हुई, एक लापता

गुइयांग, 05 मई (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत के कियानक्सी शहर में रविवार दोपहर एक नाव पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा एक लापता है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को दी।

उन्होंने कहा कि अचानक तेज़ हवाओं के कारण चार नावें पलट गईं, जिससे 84 लोग पानी में डूब गए। स्थानीय बचाव मुख्यालय के अनुसार, अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, 70 का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है, जबकि चार लोग सुरक्षित हैं।

अधिकारियों के अनुसार, आखिरी लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। प्रांतीय अधिकारियों ने बचाव प्रयासों में समन्वय के लिए पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा कर्मियों सहित लगभग 500 आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तैनात किए हैं।

Next Post

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर, बैंडबाजे रहे आकर्षण का केन्द्र

Mon May 5 , 2025
सीहोर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया, जिसमें विप्र बंधु हाथ में फरसा लेकर भगवान परशुराम के जयघोष लगा रहे थे, जिससे पूरा शहर परशुराम के जयघोषों से गूंजायमान हो गया. चल समारोह का जगह-जगह सामजिक संगठनों ने स्वागत किया. चल समारोह […]

You May Like