स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भैंसोला (धार) से ’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में खरगोन पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर भव्या मित्तल ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान देने, स्वच्छता पखवाड़े और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने स्वास्थ्य-स्वच्छता को समृद्धि की कुंजी बताया, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने पीएम की योजनाओं को जनहितकारी बताया। कार्यक्रम में एनएसएस छात्रों को सफाई अभियान हेतु रवाना किया गया, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ तथा आयुष्मान कार्ड, स्वनिधि ऋण व सिकलसेल प्रभावित बच्चों को कार्ड वितरित किए गए। साथ ही ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत पौधारोपण और पोषण माह प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया।

Next Post

वाहन चोरी: 35 लाख की 3 कारें बरामद

Wed Sep 17 , 2025
भोपाल। थाना टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपये की तीन कारें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों अनूप सिंह और अहमद हुसेन को मुखबिर की सूचना पर सुनहरी बाग क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ […]

You May Like