महात्मा फूले पर टिप्पणी: फुले ब्रिगेड ने स्वामी आनंद स्वरूप की आईडी बंद करने की मांग की

श्योपुर: राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने महात्मा ज्योतिबा फूले के खिलाफ स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इसमें स्वामी आनंद स्वरूप के फेसबुक पेज, आईडी को तत्काल बंद करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष मुकेश सुमन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि महात्मा फूले भारत के प्रथम शिक्षक और समाज सुधारक रहे हैं।

उनके बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी से देशभर में उनके अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें आक्रोश व्याप्त है। ब्रिगेड ने आरोप लगाया कि ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अपमानजनक बयान देना समाज में भ्रम तथा अशांति फैलाने वाला कार्य है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। समाज के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा।

Next Post

भारत ने आखिरकार टॉस जीता, फील्डिंग का किया फैसला

Sat Dec 6 , 2025
विशापत्तनम 06 दिसंबर (वार्ता) लगातार बीस टॉस हारने के बाद भारत ने शनिवार को अखिरकार तीसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। टॉस के बाद […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।