
खंडवा। शहर में शुद्ध पेयजल का संकट सबको पता है। गरीब तबका नर्मदा जल कहे जाने वाले बेकवॉटर पर निर्भर है। कलेक्टर ने कहा है कि नई पाइप लाइन जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके बाद दिक्कत नहीं आएगी। काम और स्पीड से करने के आदेश दिए हैं।
शहर में लगातार नर्मदा जल का पानी जनता को नहीं मिल रहा है। आए दिन पाइपलाइन फूट रही है।। नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर विश्व कंपनी के खिलाफ ज्ञापन दिया। इस समय शहर की लगभग आधी से अधिक जनता पीने के पानी के लिए परेशान है।
नई पाइपलाइन से समस्या दूर होगी: कलेक्टर
कलेक्टर ने स्वीकारा है कि पुरानी पाइपलाइन गर्मी में बार-बार फूट रही है। आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो अच्छी पाइपलाइन के बावजूद टंकियां पूरी तरह नहीं भर रही हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। इसका हल भी पहले से निकालने की मशक्कत चल रही है। नई पाइप लाइन का काम पूरे जोर-शोर से शुरू करने के लिए कहा गया है। संसाधन अत्याधुधनिक लगाकर जल्द नई पाइपलाइन से जल सप्लाई का टारगेट रखा गया है। इसके बाद यह समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।
