कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज किया गया है।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म वॉर 2 का पहला गाना आवां जावां रिलीज हो गया है। यह गाना ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। इस गाने में जहां ऋतिक रोशन अपने सिग्नेचर चार्म में नजर आ रहे हैं, वहीं कियारा आडवाणी अपनी बेमिसाल खूबसूरती, एलिगेंस और स्क्रीन प्रेज़ेंस से हर फ्रेम में छा जाती हैं। यह गाना ग्लैमर, रोमांस और हाई-वोल्टेज आकर्षण का परफेक्ट मेल पेश करता है।

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की इस शानदार जोड़ी में ‘आवां जावां’ एक विज़ुअल ट्रीट बन जाता है।‘आवां जावां’ को कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर लॉन्च करके, मेकर्स ने उनकी किरदार ‘काव्या’ को हाइलाइट किया है, जो ऋतिक के आइकॉनिक किरदार ‘कबीर’ के अपोज़िट नजर आएंगी।

यशराज फिल्मस के बैनर तले बन रही फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है।

 

Next Post

शराब के नशे में पाये गये आधा दर्जन ट्रेलर कोल वाहन 

Thu Jul 31 , 2025
सिंगरौली। यातायात पुलिस ने बीती रात जयंत बस पड़ाव के पास वाहन चालको के चेकिंग किया। जहां आधा दर्जन कोल टे्रलर वाहन चालक नशे के हालत में पाये गये। उनके विरूद्ध यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक […]

You May Like