बिना दहेज, बिना डीजे, बिना शराब के शादियों को दिया जा रहा प्रोत्साहन

झाबुआ। जिले में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक प्रभावी नवाचार प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शुक्ल बिना दहेज, बिना डीजे और बिना शराब के होने वाली शादियों में स्वयं उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं और समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। झाबुआ पुलिस द्वारा विगत 10 माह से जिले में विवाह समारोहों में दहेज, डीजे और शराब के उपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से प्रभावित होकर ग्राम सुरडिया, थाना राणापुर निवासी सायबा मेडा ने 23 मार्च को ग्राम कुंदनपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया कि वे अपनी पुत्री राधा का विवाह बिना दहेज, बिना डीजे और बिना शराब के करेंगे। अपने इस संकल्प को साकार करते हुए सायबा मेडा ने पुलिस अधीक्षक को अपनी पुत्री की शादी में आमंत्रित किया। 11 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक शुक्ल द्वारा विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं व वर वधू को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को भी प्रेरित किया कि वे सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने हेतु इस प्रकार के नवाचारों को अपनाएं और विवाह जैसे पवित्र बंधन को सादगी से संपन्न करें।

Next Post

सोमाढ़ाना के जंगल से 40 लीटर कच्ची और होटल -ढाबा से विदेशी शराब जब्त

Fri Apr 11 , 2025
छिंदवाड़ा. जिले के आबकारी अमले द्वारा सुबह के समय वृत्त प्रभारी आकाश मेश्राम के नेतृत्व में सर्वप्रथम ग्राम सोमाढ़ाना में जंगल में बहने वाले नाले के किनारे पानी के अंदर छुपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नियों में भरे हुए महुआ लाहन को खोलकर विधिवत नष्ट किया गया. इसके बाद ग्राम […]

You May Like