दरिंदगी: महिला इवेंट मैनेजर ने नाबालिग को दोस्त और कारोबारी को सौंपा, 4 गिरफ्तार

भोपाल:राजधानी भोपाल में एक महिला इवेंट मैनेजर ने 15 साल की नाबालिग लड़की को बॉयफ्रेंड के दोस्त और कारोबारी के पास भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो महिलाओं समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार किया है। महिला इवेंट मैनेजर ने लड़की को बीमार होने का बहाना बना कर घर बुलाया।

जहाँ पहले उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने दुष्कर्म किया और फिर उसके बाद,वह महिला इवेंट मैनेजर उसे एक फार्म हाउस पर ले गई,वहां शराब में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोशी की हालत में संतनगर के कपड़ा व्यापारी ने भी उसके साथ मुंह काला किया, जब उसे होश तो उसने अपने को अर्ध नग्न पाया। किसी प्रकार वह वहां से निकल कर अपनी मां के पास पहुंची और फिर पुलिस तक पहुँच कर आपबीती सुनाई। इस बीच पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है और इसकी जांच महिला निरीक्षक शिल्पा कौरव को सौंपी गई है।

Next Post

सिंधिया आज तीन दिवसीय प्रवास पर गुना आ रहे

Thu Jun 26 , 2025
गुना। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय गुना प्रवास के दौरान आज गुना रेल्वे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया 26 जून गुरुवार को ग्वालियर रेल्वे […]

You May Like