जयपुर सड़क हादसे में 19 की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा

नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सांत्वना संदेश जारी करते हुए कहा कि राजस्थान में हुए हादसे में हुई जान-माल की हानि से वह व्यथित हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे, ताकि उनके इलाज में सहायता मिल सके।

प्रधानमंत्री के अलावा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद्र बैरवा ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घटना को अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए हैं।

Next Post

जाम की समस्या: एक करोड़ की लागत से बना बस स्टैंड बना बसों की धुलाई का अड्डा

Tue Nov 4 , 2025
सारनी: विद्युत मंडल प्रबंधन द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया बस स्टैंड अब केवल बसों की धुलाई और रात में रुकने का अड्डा बनकर रह गया है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड से प्रतिदिन आठ से दस बसें होकर गुजरती तो हैं, परंतु यात्रियों का संचालन […]

You May Like