गला कटे युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, हालत नाजुक

जबलपुर: महाकोशल के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार शाम गला कटे हालात में पहुंचे युवक ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंच गई और युवक के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार प्रमोद मांझी 32 वर्षीय निवासी बिहार छपरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार को वे अपने साले राहुल के साथ नागपुर से जबलपुर आ रहा था।

ट्रेन जैसे ही जबलपुर मुख्य रेल्वे स्टेशन पहुंची तभी प्रमोद नीचे उतरा। सुबह करीब 11 बजे उसने ब्लेड से हाथ, पैर, गले में वार कर दिए जिससे उसे चोटें आ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया इसी बीच वे ईएनटी विभाग की बिल्डिंग से कूद गया। जिससे उसके हाथ, पैर में गंभीर चोटें आ गई और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बयान दर्ज किए। जिसके बाद यह पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।

Next Post

ट्राला-कंटेनर में भिड़ंत, लगा जाम

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के समीप तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्राला कंटेनर से टकरा गया। हादसे से मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देर शाम तक सडक़ से हटाने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के मुताबिक कंटेनर क्रमांक आर. जे. […]

You May Like