अफगानिस्तान मार्च में यूएई में सफेद गेंद सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा

नयी दिल्ली 23 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान मार्च में पहली बार सफेद गेंद सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच यूएई में 13 से 25 मार्च तक खेले जाएंगे।

टी-20 सीरीज के मैच 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में और एकदिवसीय मुकाबले 20, 22 और 25 मार्च को दुबई में खेले जायेंगे।

टी-20 सीरीज आठ मार्च को टी-20 विश्वकप खत्म होने के ठीक पांच दिन बाद शुरू होगी। एकदिवसीय सीरीज 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पीएसएल दोनों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले खत्म होगी। दोनों देशों के खिलाड़ी – दासुन शनाका, राशिद खान, कुसल परेरा और नूर अहमद, और दूसरे दोनों फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिशन की अलग-अलग टीमों में हैं।

यह दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली दूसरी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज है। वहीं एकदिवसीय यह अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच चौथी द्विपक्षीय सीरीज होगी।

 

 

Next Post

कृषक कल्याण वर्ष 2026: किसानों के हक में पांच फैसले, सरसों पर भावांतर और ग्रीष्मकालीन उड़द पर 600 बोनस का ऐलान

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 में पांच प्रमुख फसलों के लिए बड़े फैसले किए हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि […]

You May Like