नाबालिग भाइयों ने दो अन्य नाबालिगों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों पर चाकू से वारदात की घटना सामने आई है. हमलावर भी दो नाबालिग सगे भाई बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित 16 वर्षीय रेहान खान निवासी राजगढ़ कॉलोनी एक स्कूल का छात्र है. सोमवार को देर शाम, जब रेहान अपने दोस्त अयान के साथ बाजार गया था और खरीदारी कर घर लौट रहा था. इस दौरान विश्रामघाट के पास रेहान के पड़ोस में रहने वाले दोनों नाबालिग आरोपियों ने विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में रेहान और अयान को गंभीर घाव हो गए. आवागमन करने वालों के शोर मचाने के बाद हमलावार नाबालिग मौके से फरार हो गए. घायल लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी सगे भाईयों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.

Next Post

रंगोत्सव पर कल खेला जायेगा रंग गुलाल, त्यौहार को लेकर उत्साह

Tue Mar 3 , 2026
सीधी। भद्रा और चंद्र ग्रहण के सूतक के चलते इस वर्ष होलिका दहन के दूसरे दिन रंगोत्सव बुधवार को मनाया जायेगा। जिले भर में होरियारों की टोलियों में रंग एवं गुलाल बरसा कर होली खेलने को लेकर मस्ती छाई है। बुधवार को भी रंगों की बहार रहेगी। होली पर रंग […]

You May Like