मदीना मस्जिद के पास इफ्तार में बवाल: 12 नामजद आरोपियों पर FIR, आधा दर्जन युवक घायल

परासिया। मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित कादिर की शिकायत पर पुलिस ने सलमान, शोहेब, शरीक सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 296बी, 115(2), 351(3), 191(2) एवं 3, 5 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मदीना मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां उपस्थित लोगों के लिए जीरा पानी की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान आरोपी अपने दर्जनों साथियों के साथ वहां पहुंच गए और जीरा पानी को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में नगर के वार्ड नंबर 13 की स्थिति कश्मीर की गलियों जैसी हो गई। विवाद के दौरान नाबालिग भी एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते नजर आए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।

गौरतलब है कि मदीना मस्जिद के समीप हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

अलग-अलग स्थान पर तीन ट्रक पलटे

Wed Mar 11 , 2026
सिंगरौली। देवसर के जोगिनी, गोरबी चौकी के महदेइया एवं निवास चौकी के पारसी मोड़ पर आज दिन बुधवार को अलग-अलग तीन ट्रक हादसे का शिकार हो गये। पहली घटना महदेइया गांव की है, जहां एक कोल वाहन टिपर बेकाबू होकर एक घर में घुस गया, हालांकि किसी भी प्रकार की […]

You May Like