अलग-अलग स्थान पर तीन ट्रक पलटे

सिंगरौली। देवसर के जोगिनी, गोरबी चौकी के महदेइया एवं निवास चौकी के पारसी मोड़ पर आज दिन बुधवार को अलग-अलग तीन ट्रक हादसे का शिकार हो गये। पहली घटना महदेइया गांव की है, जहां एक कोल वाहन टिपर बेकाबू होकर एक घर में घुस गया, हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है। वहीं दूसरी घटना देवसर के खाखन नदी के समीप राखड़ से भरा एक ट्रक पलट गया। वहीं तीसरी घटना निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के परासी मोड़ पर हुई। राखड़ भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, लेकिन गनिमत रही कि कोई भी जनहानि नही होने की खबर है।

Next Post

नल-जल योजनाओं की प्रगति संतोष जनक नही: जामोद

Wed Mar 11 , 2026
सिंगरौली। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यो एवं योजनाओ की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से विभागीय कार्य करें। नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं की शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करायें। जन कल्याण […]

You May Like