आलमपुर में विधि विधान के साथ श्री आदर्श अयोध्या रामलीला का शुभारंभ, विधायक व एसडीएम रहे मौजूद

भिंड। आलमपुर नगर में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्री आदर्श अयोध्या रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन लहार के विधायक अम्बरीष शर्मा ने फीता काटकर एवं पूजन कर किया। इस मौक़े पर एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्री राम-जानकी दरवार में आरती कर क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौक़े पर बतौर मुख्यातिथि विधायक अम्बरीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला केवल एक मंचन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में मर्यादा, नैतिकता और आदर्श जीवनशैली को अपनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का मुख्य स्तंभ बताया और कहा कि रामलीला के कार्य में जो बाधायें आती है, वे अब कभी नहीं आएगी, उसमे हम आपके सहयोगी बनेंगे और प्रभू श्री राम की कृपा से हर सम्भव मदद कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।विशिष्ट अतिथि एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक उत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इसी मौके पर पं रामशरण राजौरिया पूर्व प्राचार्य मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह कौरव एवं रामलीला समिति के सदस्य एवं गडमान्य नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

विदिशा जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा मरीज; परिजनों ने मशक्कत कर निकाला बाहर

Mon Nov 16 , 2026
विदिशा। श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में लिफ्ट के रखरखाव को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। करोड़ों रुपये की लागत से बने जिला अस्पताल में लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसके चलते एक मरीज करीब एक घंटे तक उसके अंदर फंसा रहा। घटना के बाद मरीज […]

You May Like