विदिशा जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा मरीज; परिजनों ने मशक्कत कर निकाला बाहर

विदिशा। श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में लिफ्ट के रखरखाव को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। करोड़ों रुपये की लागत से बने जिला अस्पताल में लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसके चलते एक मरीज करीब एक घंटे तक उसके अंदर फंसा रहा। घटना के बाद मरीज के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने मरीज को लिफ्ट से बाहर निकाला।
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं और लिफ्ट के नियमित रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान में इस तरह की घटना मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

सिंगरौली में मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायलों को देख रुके मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव; निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Mon Nov 16 , 2026
सिंगरौली: जिले के सरई में सड़क हादसे के दौरान मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य रामधनी यादव ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। रविवार को जी रोड से गुजरते समय उनकी नजर सड़क हादसे में घायल दो लोगों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों […]

You May Like