सिंगरौली में मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायलों को देख रुके मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव; निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

सिंगरौली: जिले के सरई में सड़क हादसे के दौरान मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य रामधनी यादव ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। रविवार को जी रोड से गुजरते समय उनकी नजर सड़क हादसे में घायल दो लोगों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आए।
जानकारी के अनुसार, हादसे में दल प्रताप सिंह निवासी गजराहिया और अजय सिंह निवासी खंदौली घायल हुए थे। रामधनी यादव ने दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरई पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।घटना के दौरान मौजूद लोगों ने रामधनी यादव की इस पहल की सराहना की। उनकी तत्परता ने यह संदेश दिया कि जनसेवा केवल पद और जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय किसी की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची इंसानियत है।

Next Post

बदमाशों ने किशोर को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Mon Nov 16 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत चार खंभा में बदमाशों के एक गुट ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, नौशाद 17 वर्षीय ने कुछ समय पहले जुनैद नामक युवक पर हमला किया था। […]

You May Like