नल-जल योजनाओं की प्रगति संतोष जनक नही: जामोद

सिंगरौली। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यो एवं योजनाओ की समीक्षा की।

कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से विभागीय कार्य करें। नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं की शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करायें। जन कल्याण के कार्यो में संवेदनशीलता से कार्रवाही करें। जन कल्याण के कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नही की जायेंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आगामी गर्मियो को देखते हुये हर बसाहट में पेयजल की समुचित व्यवस्था करायें। पेयजल के संबंध में प्राप्त शिकायतो का दो दिवस में निराकरण करायें। समूह नल-जल योजना तथा एकल नल-जल योजनाओं के प्रगति संतोष जनक नही है, निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराकर हर घर में नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

लापरवाही से होने वाली मौत सहन नही

कमिश्नर ने कहा कि सीएमएचओ स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास करें। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और जॉच सुनिश्चित करें। सीबियर एनेमिक गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत चिन्हांकन करके उन्हे समय पर उपचार सुविधा दे। शिशु मृत्यु तथा मॉ मृत्यु के प्रत्येक घटना की ऑडिट करके इसमें दोषी पाये गये अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही करें। किसी की लापरवाही से होने वाली मौत सहन नही की जायेंगी। स्वास्थ्य सूचकांको में अपेक्षा अनुरूप सुधार नही हुआ तो सीएमएचओ सहित अधिनस्थ अमले पर कड़ी कार्रवाही की जायेगी। साथ ही आगे कहा कि सभी क्षय रोगियो तथा सीबियर एनेमिक गर्भवती महिलाओं को निजी कम्पनियों के सहयोग से अतिरिक्त पोषण आहार एवं फूड बास्केट का वितरण करायें।

Next Post

तीसरे दिन मिला पवन का शव, परिजनों का हंगामा

Wed Mar 11 , 2026
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर निवासी एक 15 साल का बालिक 9 मार्च की रात 9:30 बजे से गायब था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश में जुट गई थी। जिसका शव आज दिन बुधवार को जगमोरवा के एक खाली मकान में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस इस […]

You May Like