
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर निवासी एक 15 साल का बालिक 9 मार्च की रात 9:30 बजे से गायब था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश में जुट गई थी। जिसका शव आज दिन बुधवार को जगमोरवा के एक खाली मकान में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। वहीं परिजन थाना के सामने हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार साईनगर निवासी अजय शाह का पुत्र पवन शाह उम्र 15 वर्ष 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए निकला और रात भर नही लौटा, परिजन परेशान होकर तलाश करते रहें, दूसरे दिन मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मोरवा टीआई ने मामले को गंभीरता से लेते हुये गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई। आज जगमोरवा के एक खाली मकान में शव मिला। चर्चा है कि उसके सिर पर पत्थर से हमला कर मौत की नींद सुला दिया गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना कर दिया। वहीं मृतक के परिजन व अन्य लोग थाना के सामने हंगामा करते हुये पुलिस वाहन में तोड़-फोड़ करते हुये बैरिकेट तोड़ने लगे। साथ ही पुलिस पर पत्थर भी चला रहे थे। मौके पर मौजूद एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम, एसडीएम सुरेश जाधव, टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, माड़ा शिवपूजन मिश्रा, नायब तहसीलदार अभिषेक यादव सहित भारी संख्या में पुलिस मौके से पहुंच स्थिति को संभालते हुये मामले को शांत कराया। पीड़ित परिजनों का कहना था कि आरोपियों के मकान को जमीदोज करें और उन्हें फांसी पर चढ़ाएं।
