महिलाओं के साथ समानता से होगी सच्ची प्रगति : खरगे

नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कोई भी समाज तब ही सही अर्थों में प्रगति करता है जब महिलाओं को बराबरी का सच्चा, सही और वास्तविक हक मिलता है।

श्री खरगे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लैंगिक समानता और महिलाओं के लिए बराबरी के हक़ को लेकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के एक विचार का उद्धरण देते हुए लिखा, “दुख भोगने के लिए जन्म नहीं हुआ है। आपका जन्म उत्थान के लिए हुआ है।”

उन्होंने कहा, “महिलाएं विकास में केवल भागीदार नहीं हैं, बल्कि इसकी प्रेरक शक्ति हैं। अपनी बुद्धिमत्ता, लचीलेपन, करुणा और दृढ़ संकल्प के बल पर महिलाएं समुदायों को सशक्त बनाती हैं और मजबूत राष्ट्रों का निर्माण करती हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम विश्व भर की महिलाओं के साहस, नेतृत्व और अनगिनत योगदानों का जश्न मनाते हैं।”

उन्होंने कहा कि किसी भी समझ में सच्ची प्रगति तभी आएगी जब समानता केवल एक आकांक्षा न होकर प्रत्येक महिला के लिए एक जीती- जागती वास्तविकता बन जाएगी।

 

Next Post

गंदगी की चपेट में गौड़ राजाओं का बनवाया तालाब

Sun Mar 8 , 2026
पठारी: प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में गौड़ राजाओं ने जीवन दायक तालाब का निर्माण कराया था. जिसकी वैभवता और सुंदरता की निशानियां गवाही दे रही हैं जो अमृत समान खनिज जल का पेयजल स्रोत था. जलीय एवं जन जीवन के लिए बरदान साबित हो रहा था.सदियों से नगर की प्यास […]

You May Like

मनोरंजन