
जबलपुर। साहब… रात होते ही हमारे घरों पर बदमाश पत्थर बरसा रहे। रातें दहशत में गुजर रही है। पिछले कुछ माह से हमारा जीना दूभर हो गया है। ये दर्द रांझी के मनमोहन नगर में रहने वाले कई परिवारों का है। जिन्होंने आज थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
