
जबलपुर। कैंट एवं सिविल लाईन क्षेत्र में टीटी जितेन्द्र कुशवाहा और रसोइया मनोज कुशवाहा को चाकू मारकर लूट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक युवक एवं दो किशोर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों की निशादेही पर छीना हुआ 1 मोबाईल, घटना में प्रयुक्त एक्सिस एमपी 20 एक्स ए 8087 एवं 1 चाकू जप्त करते हुये तीनों को उपरोक्त दोनों प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह ने बताया कि क्राईम ब्रांच व कैंट एवं सिविल लाईन की टीमों द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले थे। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये, मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अमन अहिरवार 22 वर्ष निवासी गोकलपुर रांझी , एक 13 वर्षिय किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने अपने 15 वर्षिय साथी के साथ मिलकर कैंट एवं सिविल लाईन में उक्त दोनो घटना करना स्वीकार किया।15 वर्षिय किशोर को भी अभिरक्षा में लिया।
