भेल भोपाल: युवा अधिकारियों में नेतृत्व और प्रबंधकीय कौशल निखारने के लिए YMP शुरू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में मंगलवार को पांच दिवसीय 25वें यंग मैनेजर्स प्रोग्राम (वाईएमपी) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता, प्रबंधकीय दक्षता तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आवश्यक कौशल का विकास करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) आरिफ अहमद सिद्दीकी, उमेश कुमार सावले तथा तरुण कुमार कौशिक भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में टी. यू. सिंह ने कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में निरंतर सीखना और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालना प्रत्येक युवा प्रबंधक के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को नवाचार आधारित कार्ययोजनाएं विकसित करने, प्रभावी व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अपनाने तथा रणनीतिक सोच के माध्यम से संगठन के अल्पकालिक और दीर्घकालिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में आरिफ अहमद सिद्दीकी ने बताया कि यंग मैनेजर्स प्रोग्राम का उद्देश्य युवा अधिकारियों को उनकी क्षमताओं से परिचित कराना, नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के अंत में उमेश कुमार सावले ने आभार प्रदर्शन किया।

Next Post

किसानों और अस्पतालों को PESO मानकों वाली केन में 100 लीटर डीजल लेने की रहेगी छूट

Wed Jul 8 , 2026
भोपाल। प्रदेश में अधिकतर क्षेत्रों में वाहन के अलावा किसी भी प्रकार की बाटल, केन या अन्य में डीजल पेट्रोल की बिक्री पूर्णन: प्रतिबंधित हैं. वहीं स्थिति का सामना प्रदेश सहित भोपाल जिले के किसान भी कर रहे थे. वर्तमान में बारिश शुरू हो गई जिससे अब खरीफ फसल की […]

You May Like