
शहडोल। जिले में रविवार दोपहर लगभग 2 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने सदमे की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय बस स्टैंड पर तैनात आरक्षक महेश पाठक की एक सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दादू एंड सर्विस की बस से टक्कर होने के कारण हुआ, जिसमें आरक्षक गंभीर रूप से चोटिल हुए और घटना स्थल पर ही काल के गाल में समा गए।
