
सीधी। खाद्य सुरक्षा विभाग सीधी द्वारा आज शहर के होटलों एवं मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी द्वारा नमूना संग्रह की कार्रवाई की गई। सुधाकर होटल से छेना, मिल्क केक एवं पेड़ा , न्यू भारत होटल से इलायची पेड़ा एवं रसभरी ,रामा स्वीट्स से छेना एवं मिल्क केक , परिहार होटल से मूंग मिक्सचर, मिक्सचर नमकीन एवं सलोनी के नमूने लिए गए।
सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में नमूनों के अपमिश्रित मिलने पर प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
