जापान में गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली सात लोगों की जान

टोक्यो, 16 अक्टूबर (वार्ता) जापान में बीते छह महीनों में भालुओं के हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस अवधि में भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई हैं और इसमें 108 लोग जख्मी हुए हैं। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि यहां पर मानव का पर्यावरणीय संतुलन में हस्तक्षेप बढ़ गया है।

देश के पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, जापान ने वित्तीय वर्ष 2025 में अब तक भालू के हमलों से सात मौतों की पुष्टि की है। यहां वित्तीय वर्ष अप्रैल में शुरू होता है। भालुओं के हमले में साल 2023 में छह लोगों की जान गयी थी लेकिन इस साल छह महीने में यही रिकार्ड टूट गया है।

मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भालुओं के ज़्यादातर हमले देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों और होक्काइडो के सबसे उत्तरी प्रान्त में हुए हैं।

इस बीच, बुधवार को मियागी प्रान्त के सेंदाई क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में एक वयस्क नर भालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पहली बार था जब वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन पर एक संशोधित कानून का इस्तेमाल किया गया। इसके अंतर्गत आबादी वाले इलाकों में खतरनाक जानवरों पर “आपातकालीन गोलीबारी” की इजाजत दी गई है।

मंत्रालय के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भालुओं के भोजन की इस साल कम पैदावार होने का अनुमान है। इसके कारण और अधिक भालू रिहायशी इलाकों में आ सकते हैं। अधिकारियों ने उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

 

Next Post

ट्रम्प ने सीआईए को वेनेज़ुएला में गोपनीय ऑपरेशन चलाने के लिए किया अधिकृत

Thu Oct 16 , 2025
वाशिंगटन 16 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को वेनेजुएला में गोपनीय ऑपरेशन चलाने के लिए अधिकृत किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने श्री ट्रंप के इस कदम की निंदा की है। श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों […]

You May Like

Play sound