प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पलटी, मासूम बच्चियों समेत 11 की जान गई

खंडवा। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पलट गई जिससे मासूम बच्चियों समेत 11 की जान गई। हादसा पंधाना क्षेत्र के अरदाला डैम में प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक फिसलकर डैम में गिर गई। हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही खंडवा कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे कजली गांव और पंधाना क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

Next Post

प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 4 बहे, 2 बचाए गये

Thu Oct 2 , 2025
शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के सोन नदी अकुरी घाट में बड़ा हादसा हुआ है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें चार लोग बह गए, दो लोगों को किसी तरह से स्थानीय लोगों ने नदी के तेज बहाव से बाहर निकाल लिया, दो […]

You May Like