भोपाल। राजधानी भोपाल के 10 नंबर क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करना दिनों-दिन कठिन होता जा रहा है। यहां का ट्रैफिक सिग्नल या तो लम्बे समय तक ख़राब रहता है,या फिर अप्रभावी दिखता है। नतीजतन वाहन कई मौकों पर आमने-सामने आ रहे हैं, इससे यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इस क्षेत्र के एकांगी मार्गों पर भी विपरीत दिशा से वाहन सामने आ रहे है। उधर,लेन अनुशासन तो जैसे इस क्षेत्र के लिए मायने ही नहीं रखता। यद्यपि इस स्थिति को यातायात पुलिस की नियमित निगरानी से संभाला जा सकता है। इससे ट्रैफिक के नियम नहीं टूटेंगे और आम नागरिकों को परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
10 नंबर मार्केट क्षेत्र में आज कल मुश्किल से कभी कभार ही कोई यातायात पुलिसकर्मी नजर आता है। इक्का-दुक्का यातायात पुलिस के सिपाही दिख भी जाएं तो वे संसाधनों की कमी की वजह से प्रभावी ढंग से यातायात नियमों का पालन नहीं करवा सकते हैं। परिणामस्वरूप,यातायात नियम टूटते है। यदि जल्द कोई प्रयास नहीं किया गया, तो 10 नंबर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
इनका कहना है
इस चौराहे पर अक्सर शाम के समय यातायात पुलिस कर्मी खड़े होते है, और चालानी कार्रवाई भी होती है. इसके साथ ही 10 नंबर मार्किट में तत्काल प्रभाव से यातायात कर्मियों की संख्या में बृद्धि की जाएगी।
अजय बाजपेयी, एसीपी यातायात, भोपाल
