निगमायुक्त ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण, दिए निर्देश

ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने साफ सफाई व्यवस्था एवं जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री अशोक गुप्ता, रामसेवक शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम आयुक्त ने वार्ड 8 नरसिंह नगर में जल भराव वाले स्थान को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

वार्ड 12 में सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। जिसमें 59 कर्मचारी पदस्थ होना पाये गए, लेकिन कर्मचारियों की परेड कराये जाने पर कम कर्मचारी मिले। इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सफाई के कार्य में लगे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति देखी जिसमें पया गया कि सभी कर्मचारी सार्थक ऐप पर रजिस्टर्ड हैं।

इसके साथ वार्ड में चलने वाले डोर टू डोर कचरा वाहन को देखा तथा निर्देशित किया कि घरों से निकलने वाले कचरे को गीला व सूखा करके ही लें तथा सभी सफाई कर्मचारी समय पर वार्डों में सफाई करें कहीं भी डिवाइडरों एवं मार्गों पर कचरा ठिया नहीं दिखना चाहिए। निगमायुक्त ने तानसेन नगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस दौरान जल भराव वाले स्थानों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को बरसात के तत्काल बाद जल भराव वाले स्थानों से जल निकासी के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड 5 में निरीक्षण के दौरान जल भराव वाले स्थानों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Next Post

मकान का छज्जा बढ़ाकर किये गये अतिक्रमण को ननि ने तोड़ा

Tue Jul 15 , 2025
रीवा:शहर के अंदर अवैध रूप से हो रहे निर्माण पर नगर निगम प्रशासन अंकुश नही लगा पा रहा है. सभी वार्डो में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत जहा निर्माण कार्य चल रहा है वही बगैर अनुमति के लोग घर बना रहे है. सडक़ पर मकान का छज्जा निकाल कर किये जा […]

You May Like