रीवा:शहर के अंदर अवैध रूप से हो रहे निर्माण पर नगर निगम प्रशासन अंकुश नही लगा पा रहा है. सभी वार्डो में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत जहा निर्माण कार्य चल रहा है वही बगैर अनुमति के लोग घर बना रहे है. सडक़ पर मकान का छज्जा निकाल कर किये जा रहे अतिक्रमण को नगर निगम अमले ने तोडऩे का काम किया है.
वार्ड क्रमांक 9 सुंदर नगर में वार्ड के रहवासी द्वारा सडक़ मार्ग में माकान का छज्जा बढ़ाकर निर्माण कार्य किया जा रहा था.
जिसकी शिकायत प्राप्त होते ही अतिक्रमण दल द्वारा तोडऩे की कार्रवाई की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि नगर निगम से प्राप्त अनुज्ञा अनुसार ही निर्माण कराया जाय अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जावेगी. वार्ड क्र. 13 में मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने वार्ड के रहवासी जवाहर सिंह के द्वारा नाली के ऊपर जाली लगाकर कब्जा किया जा रहा था जिसे तत्काल हटवाया गया साथ ही पेट्रोल टंकी वाले तिराहा को पूरा खाली कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. वार्ड 14 में संजय नगर मोड के पास से अतिक्रमण हटाया गया. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण सहायक सुखेन्द्र चतुर्वेदी, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, अच्छेलाल पटेल, अतिक्रमण अमले के साथ मौजूद रहे.
