भोपाल। नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा करबला पम्प हाउस पर 800 एम.एम. व्यास की रॉ वॉटर पाईप लाईन में लीकेज सुधार एवं मनुआभान टेकरी जलशोधन संयंत्र पर आवश्यक संधारण कार्य हेतु मंगलवार को प्रात: 9:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक शट डाउन लिया जा रहा है. शट डाउन लिए जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों में दोपहर एवं शाम में किए जाने वाला जलप्रदाय प्रभावित रहेगा.
प्रभावित क्षेत्र:- ब्लूमून कालोनी, नवाब कॉलोनी, प्रेम नगर, सुंदर नगर, प्रीत नगर, शिवशक्ति नगर, शिव नगर फेज 01, 02 एवं 03, कल्याण नगर, प्रताप नगर, चंदन नगर, रासला खेड़ी, बिहारी कॉलोनी, पटेल नगर, मालीखेड़ी, भानपुर रोड, हाउसिंग बोर्ड करोंद, देवकी नगर, अमन कॉलोनी, कमल नगर, सईद कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, शिव नगर जोन 17, रतन कॉलोनी, कृषक नगर, रिंग गार्डन, बृज कॉलोनी, गोया कॉलोनी, पूजा कॉलोनी, शिवानी होम्स, नवजीवन कॉलोनी, छोला मंदिर, सत्यज्ञान नगर, शंकर नगर, उडिय़ा बस्ती, टिम्बर मार्केट, नगर निगम कॉलोनी, चाँदबाड़ी आदि क्षेत्र.
