
बालाघाट, तमिलनाडू कोयम्बटूर में २८ जुलाई से ८ अगस्त तक आयोजित जुनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में बालाघाट हॉकी संघ के खिलाड़ी विशु मतेल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर म.प्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस संबंध में बालाघाट हॉकी संघ के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने बताया कि जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप के लिए जिले से विशु मतेल का चयन किया गया था।
इस प्रतियोगिता का फायलन मैच उड़ीसा व मध्यप्रदेश टीम के बीच खेला गया। इसमें उड़ीसा ने १-० गोल से मैच जीता। इस टूर्नामेंट में बालाघाट नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के खिलाड़ी विशु मतेल ने म.प्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए म.प्र के १८ खिलाडिय़ों का चयन किया गया था। इसमें विशु मतेल भी शामिल था।
नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में म.प्र टीम के उपविजेता बनने व विशु मतेल के बेहतर प्रदर्शन के लिए हॉकी संघ के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, रमेश रंगलानी, सचिव विजय वर्मा, उपाध्यक्ष साक्षी लिल्हारे, अभय सेठिया, ऋषभदास वैद्य, पूरनसिंह भाटिया, सुशील वर्मा, जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा, मकरंद अंधारे, तुषार मानकर, प्रमोद तिवारी, राधेलाल दौने, राजकुमार शांडिल्य, राजेश सेवईवार, रमेश उके, गोपाल धुर्वे, सत्यम वर्मा, आकाश लिल्हारे, सत्यम बरडे, जावेद खान सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
